अंकुर योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम  संपन्न 

6:29 pm or February 19, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ फरवरी ;अभी तक;  मध्य प्रदेश शासन के व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम अंकुर के अंतर्गत महाविद्यालय के इको क्लब एवं वनस्पति विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम दिनांक 19 फरवरी को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायो ब्लॉक एवं वृद्ध आश्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया
                      महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि शासन की अंकुर योजना पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है इसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी हरियाली को बढ़ावा देगी l
                        इको क्लब प्रभारी एवं वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मित्रा ने बताया कि अगर हम स्वास्थ्य रहना चाहते हैं, तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हम जितने अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, उतना ही शुद्ध हमें वातावरण मिलेगा। पेड़ पौधे सभी प्रकार की विषैली गैसों को अवशोषित कर लेते हैं।
                         वृक्ष वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाते है। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकती है। वृक्षों के पत्ते भूमि पर गिरकर सड़ जाते हैं। तथा ये मिट्टी में मिलकर खाद बन जाते है। और भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते है।
जूलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप सोनगर ने बताया कि हमने मौलश्री, अर्जुन, आम, बिल्वपत्र जैसे  महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया है
                            कार्यक्रम में समाज सेवक श्री प्रकाश सिसोदिया एवं नाहरु भाई साथ  ही महाविद्यालय की  हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जे.एल. आर्य, प्रो. शिखा ओझा, प्रो. चीना मिंडा,  प्रो. प्रकाश दास, प्रो. कुंदन माली श्री दिनेश पवार सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।