अजयगढ नगर परिषद द्वारा नगर मे किये गयें विभिन्न कार्यो का खनिज मंत्री ने किया भूमि पूजन

11:12 pm or September 16, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना 16 सितम्बर , अभीतक

नगर परिषद अजयगढ मे अनेक विकास कार्य कराये जा रहे है। इसी कडी में अनेक कार्यो का भूमि पूजन खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इसी कडी में 12.55 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन उनके द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पर्यटन स्थल अजयपाल किला पहुंच मार्ग एवं चौड़ीकरण, अजयपाल स्टेडियम में पवेलियन शेड स्टेज निर्माण एवं डे-नाईट टूर्नामेंट हेतु विद्युतीकरण का कार्य, बड़ी फील्ड में बाउंड्रीवॉल, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन का कार्य एवं अन्य वार्डों सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सम्पूर्ण विधान सभा क्षेत्र में अल्प समय में जनता की मांग अनुसार विकास कार्य किए हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने बताया कि मंत्री श्री सिंह के मार्गदर्शन में नगर में विकास कार्य तीव्रगति से कराये जा रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने श्री सिंह का स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया प्राचार्य श्रीमती रागिनी नामदेव एवं संजय रैकवार के द्वारा श्री सिंह का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।