अमलेश्वर महादेव मंदिर में मनेगी महाशिवरात्रि

6:10 pm or February 16, 2023

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ फरवरी ;अभी तक;  श्री अमलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से 18 फरवरी को मनाया जावेगा। इस हेतु ट्रस्ट द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

                             महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को विद्युत साज सज्जा एवं पुष्पों से सजाया जावेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल गुरू ने बताया गया कि शिवरात्रि पर्व के दिन दोप. 1 बजे ट्रस्ट द्वारा अभिषेक किया जाएगा। एवं रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा।