अम्बेडकर चौराहे पर 2100 दीपदान महोत्सव मनाया

7:52 pm or February 19, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १९ फरवरी ;अभी तक;  केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला संस्कृति विभाग द्वारा महाशिवरात्रि महापर्व पर अम्बेडकर चौराहे पर 2100 दीपदान महोत्सव मनाया गया। दीपदान महोत्सव प्रभारी राजाराम तंवर द्वारा एक प्रेस नोट में बताया कि पूरे देशभर में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में दीपदान महोत्सव के अंतर्गत मंदसौर में महाशिवरात्रि महापर्व पर अम्बेडकर चौराहे को 2 क्विंटल फूलों से चैराहा सजाया गया व 2100 दीपक प्रज्जवलित किये।
                                       इस अवसर पर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, कलेक्टर गौतमसिंह, जितेन्द्र गेहलोद, गोविन्द नागदा, संजय पटेल, कमलेश नागदा, विवके तंवर, महेन्द्र सिसौदिया, विक्की धुलिया, अंकित तंवर, मंगल कोठियाना, मंगल बारवानिया, अज्जू नागदा, रवि ग्वाला आदि कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, कलेक्टर गौतमसिंह ने समाजसेवी व कार्यक्रम प्रभारी राजाराम तंवर के कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।