मयंक शर्मा
खंडवा १८ मार्च ;अभी तक; खंडवा में शनिवार दोपहर पंधाना तहसील में ण्क घण्टे की जोरदार बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई। तेज आंधी के साथ जिली कढकी जिससे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों गेहूं फसल की कटाई कर रही थी। इनके अलावा चार अन्य लोग भी चपेट में आए, जिन्हें इलाज के लिए पंधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। बिजली गिरने से युवती और महिला ने दम तोड़ दिया है।
ं पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉ. संजय पाराशर ने बताया कि पिंकी और रविता को मृत घोषित कर दिया।
पिंकी पिता सखाराम, एवं रविता पति विक्रम, निवासी रुहफाटा तहसील झिरन्या जिला खरगोन के निवासी थे। ये अंजनगांव में गेहूं काटने आए हुए थे। दोपहर 2.30 बजे के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।
पिंकी पिता सखाराम, एवं रविता पति विक्रम, निवासी रुहफाटा तहसील झिरन्या जिला खरगोन के निवासी थे। ये अंजनगांव में गेहूं काटने आए हुए थे। दोपहर 2.30 बजे के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई।
घायलों में रानू पिता सेवकराम उम्र 16 वर्ष, सेवकराम पिता रामा उम्र 50 वर्ष, दीपक सेवकराम उम्र 18 वर्ष निवासी बाबली चना एकत्रित कर रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए हैं। जितेंद्र पिता प्रेमलाल पटेल निवासी आरुद उम्र 32 वर्ष को भी भर्ती किया है।दिलीप पिता शांतिलाल का भाी इलाज जारी है।
पंधाना थाना प्रभारी आर पी यादव ने बताया कि ग्राम बाबली और अंजनगांव की घटना है। दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम बाबली में 3 लोग चने की फसल को एकत्रित कर रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गए। तत्काल पंधाना लेकर आए, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना अंजनगांव ग्राम की है। जहां पर रुफाटा से एक परिवार गेहूं काटने के लिए आया हुआ था। अचानक मौसम खराब होने और आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना में जारी है।