आचार्य जयन्तसेन की मासिक पुण्यतिथि गौशाला में मनाई

8:26 pm or February 13, 2023

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १३ फरवरी ;अभी तक;  अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मंदसौर द्वारा परम पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराजा की 70वी मासिक पुण्यतिथि पर साध्वी श्री डॉ अमृतरसा श्री जी आदि ठाणा 3 की निश्रा में गौशाला में गौ माता को हरे चारे का आहार कराया गया। उल्लेखनीय है कि अभा राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषर मंदसौर द्वारा यह प्रकल्प संपूर्ण साल भर हर महीने की पुण्य सप्तमी पर किया जा रहा है।

इस बार कार्यक्रम के लाभार्थी हस्तीमल नीलेश कुमार धर्मेंद्र कुमार कर्नावट परिवार रहें। लाभार्थी द्वारा पुण्य सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 5 नवकार गिनकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लाभार्थी परिवार का बहुमान नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढ़ा, शाखा परिषद अध्यक्ष अजय फाफरिया, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयांश हिंगड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलेश सालेचा ने किया। अंत मे आभार सह मंत्री विशाल हिंगड़ ने माना।  कार्यक्रम में रोहित संघवी, जयेश डांगी, कुलदीप मारवाडी, प्रदीप  जैन बोलिया, महिला सदस्य श्रीमती आशा कर्णावट आदि उपस्थित रहे।