प्रदेश

गोस्वामी समाज ने दत्तात्रेय जयंती उत्साह के साथ मनाई, मंदिर पर अभिषेक, पूजन एवं महाआरती का हुआ आयोजन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २६ दिसंबर ;अभी तक;  26 दिसम्बर को भगवान दत्तात्रेय जयंती गोस्वामी समाज ने उत्साह के साथ मनाई। समाज द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर स्थित श्री दत्तात्रेय मंदिर में प्रातःकाल से ही अनेक धार्मिक आयोजन हुए। जिसमें समाजजनों ने बढ़चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही सीतामऊ में भी महंतों के सानिध्य में समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ दत्तात्रेय जयंती मनाई जिसमें अनेक समाजजन उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने बताया कि समाजजनों के सहयोग से प्रातःकाल दत्तात्रेय मंदिर पर अभिषेक, पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। साथ ही समाजजनों की भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

हवन व पूजन में   श्री शंभूपुरी मास्टर सा., समाज जिलाध्यक्ष भेरूपुरी ढाबला, मंडल अध्यक्ष मंदसौर मांगुपुरी रिण्डा, रामेश्वर पुरी रूपावली, लक्ष्मपुरी आक्या, भरतपुरी इंदौर कित्तुखेड़ी, महंतपुरी रामपुरी कित्तुखेड़ी, सुंदरगिरी जालीनेर, गोपाल पुरी, मंदसौर मण्डल अध्यक्ष मांगुपुरी रिण्डा, अनिल पुरी, ब्रह्मपुरी धुंधड़का, रमेश गिरी मंदसौर बैठे। पूजन पं. राजेन्द्र शर्मा साबाखेड़ा ने सम्पन्न करवाई।

इस अवसर पर लक्ष्मणपुरी आक्या, रामेश्वरपुरी रूपावली, बगदीगिरी बसेर कॉलोनी, अनिलपुरी रूपावली, मुकेश गिरी पशुपतिनाथ, ओमपुरी, कमल गोस्वामी, अजयपुरी, अनिशपुरी, मयंक पुरी, प्रियांशुपुरी, समरथगिरी बनी सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी ने किया व अंत में आभार समाज सचिव अशोक गिरी सेजपुरिया ने माना।

Related Articles

Back to top button