दीपक कांकर
रायसेन 26 अक्टूबर ;अभी तक; भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज रायसेन जिले के साँची विधानसभा उपचुनाव में ग्राम सांचेत में जनसभा को सम्बोधित किया।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,पूर्व मंत्री रामपालसिंह,सुरेंद्र पटवा और भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी भी मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि मप्र में 28 सीट पर। चुनाव होना है। इन सभी सीटों पर भाजपा ही चुंनाव जीतेगी कुछ पर तो कांग्रेस की जमानत जपत हो जाएगी।और इस जीत का सबसे बड़ा कारण है कि कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा प्रचारक खो दिया है।उसको हमने नही खींचा बल्कि उन्होंने ही धक्का मार दिया।ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत ही ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस को इतनी बड़ी सफलता मिली थी।राजमाता सिंधिया को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजमाता ने कांग्रेस छोड़कर जनसंघ की स्थापना की अब उनका पोता भी उनकी विचारधारा में शामिल हो गया है।मप्र में भाजपा सरकार बनाने में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अहम भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि यह कहना सरासर गलत है कि भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराई।कांग्रेस की सरकार तो कांग्रेस के ही मंत्रियो ओर विधायको ने गिराई। वो सब स्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।इसमे भाजपा कहा आ गई।उन्होंने कहा कि वह अभी गंगा के काम मे लगी है इसलिए कोई पद नही ले रही है।मंत्री बनकर गंगा के लिए जो करना था वह कर दिया अब एक समाजसेवी के रूप में जो काम बचा है उसे पूरा करना है।इसके बाद ही वह 2024 का चुंनाव लड़ेगी।
Post your comments