किसान की चौदह वर्षीय बेटी शक्ति ने गांया पांच भाषाओ मे गीत मचाई धूम, जिला प्रशासन ने बनाया बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का ब्रान्ड एम्बेसडर

8:44 pm or February 11, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना ११ फरवरी ;अभी तक; बुंदेलखंड में एक कहावत है कि होनहार विरवान के होत चीकने पात….मध्य्प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया तहसील अन्तर्गत दनवारा ग्राम के किसान परिवार मे जन्मी चौदह वर्षीय बेटी शक्ति दुबे अपनी प्रतिभा से धूम मचा रखी हैं उनके द्वारा गाये जाने वाले गीतो को अलग अलग पांच भाषाओ मे गाने की महारथ हासिल करली है। इसी प्रखर बुद्धी के चलते उनकी चारो ओर प्रंशसा हो रही है तथा बेटी शक्ति दुबे को शक्ति की इस प्रतिभा को देख कर पन्ना जिला प्रसाशन ने उसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ का जिले का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है।

शक्ति की प्रतिभा को देख कर किसान ओम प्रकाश दुबे की इस बेटी को पद्मश्री ओर पद्म भूषण से विभूषित देश की मशहूर गायिका तीजन बाई के द्वारा भी भरे मंच पर सम्मान मिल चुका है। पन्ना जिले के किसान की बेटी अब देश-प्रदेश में पन्ना जिले का नाम रोशन कर रही है।