महावीर अग्रवाल
मंदसौर 27 फरवरी ;अभी तक; मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 10 हजार किसानो को रूपये 2-2 हजार का हितलाभ वितरण किया गया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि का वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाउ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवीन एवं नवकरणीय उर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग, मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक श्री देवीलाल धाकड़ सहित सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता, मंदसौर एसडीएम श्री बिहारी सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जे के जैन द्वारा किया गया।
किसान मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा उक्त बात कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंह डंग कही गई। किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की राशि में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से 10 हजार किसानों को दो 2-2 हजार का लाभ प्रदान किया गया। इस तरह प्रदेश में एक साथ 20 लाख किसानों को 400 करोड रुपए का लाभ प्रदान किया गया। अब किसानों को देश एवं प्रदेश सरकार की योजना के माध्यम से 1 वर्ष में 10 हजार का लाभ मिलेगा और यह पैसे भी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। जिससे गड़बड़ी की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म हो जाती है। अटल बिहारी वाजपेई के अथक प्रयास के माध्यम से देश में सड़कों का जाल बिछाया गया। जिन्होंने विकास के नए द्वार खोले। सरकार ने 0% ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया है। खरीफ फसल के उत्पादन के संबंध में कोई भी किसान पंजीयन से वंचित ना रहे। सभी किसान समय सीमा के अंदर अपना पंजीयन कराएं।
कार्यक्रम के दौरान मन्दसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि 3 किसान बिल किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी लोग मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उपार्जन का कार्य जिले में बहुत ही बेहतर तरीके से किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार से समस्या नहीं आने दी जाएगी।
इसी अवसर पर गरोठ विधायक श्री देवी लाल धाकड़ द्वारा कहा गया कि सरकार हमेशा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रही हैं। आम जनता का ध्यान हमेशा रखा गया है। सरकार ने आते ही कोरोना पर पूरा प्लान तैयार किया। उस पर रणनीति बनाई। देश में सिंचाई का रकबा बढ़ाया। जहां पर सिंचाई नहीं होती थी, वहां पर सिंचाई को भी संभव बनाया। सरकार आर्थिक दशा सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कहा गया कि ऐसे किसान जिनको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे तत्काल संबंधित पटवारी से संपर्क करें तथा योजना का लाभ लेवे। उपार्जन का कार्य 22 मार्च से प्रारंभ होगा। पिछले वर्ष की तुलना में 80% पंजीयन हुआ है। इस वर्ष चने का रकबा बढ़ा है। अगर किसानों ने अपना खाता बदला है तो उसकी जानकारी देवें।
Post your comments