कुँवर छत्रसाल द्वितीय के राजतिलक उपरांत राघवेन्द्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई

8:43 pm or January 31, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना ३१ जनवरी ;अभी तक; एक समय था जब पन्ना राजघराना डायमंड किंग के नाम से मशहूर था। जिसमें अबतक पीढ़ी दर पीढ़ी 18 शासक हो चुके हैं। जिनमे से 18 वें शासक के रूप मे महाराज राघवेंद्र सिंह जू देव का रविवार को नागपुर के हॉस्पिटल में दुःखद निधन हो गया था। जिनका मंगलवार के दिन पूरे विधिविधान के साथ अंतिम संस्कार छत्रसाल पार्क मे किया गया। उसके पहले पन्ना राजघराने के 19 वें शासक के रूप में दिवंगत महाराज राघवेंद्र सिंह जूदेव के पुत्र कुंवर छत्रसाल द्वितीय का राजतिलक हुआ। फिर उसके बाद नए महराज ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

जानकारी के अनुसार पन्ना राज परिवार के महाराज राघवेंद्र सिंह जू देव का निधन की खबर सुनते ही समूचे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जिनके अंतिम दर्शन व उनकी अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों के राजपरिवार के सदस्य एवं पन्ना नगर के लोग उनके निवास गांधी चौक राजमंदिर पैलेस में पहुँच गए थे। तथा सैकडो की संख्या मे लोग अंतिम संस्कार मे लोग शामिल हुए थें। पिता के अंतिम दर्शन करने पन्ना आ रहे कुंवर और राजकुमारियों का हुआ एक्सीडेंट, इस दौरान एक और मार्मिक करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक बेटी ने अपने पिता के अंतिम दर्शन एम्बुलैंस से किए।क्योंकि रविवार के दिन जैसे ही महाराज पन्ना के निधन की खबर सामने आई और उनका शव सोमवार के दिन पन्ना पहुँचा।लेकिन उनकी दोनो बेटियां एवं बेटा जयपुर में रहते थे।जो अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए राजिस्थान से घर लौट रहे थे।

छतरपुर जिले के गढ़ा के पास पहुँचते ही सोमवार की रात्रि उनकी गाड़ी एक डम्फर से टकरा गई। जिसमे पुत्र छत्रसाल द्वितीय एवं पुत्रियों, और उनके रिश्तेदार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जिसमें पन्ना महाराज की बड़ी बेटी को गंभीर चोटें आई थी। जिनका छतरपुर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से पन्ना लाया गया और बेटी ने अपने पिता के अंतिम दर्शन एम्बुलेंस से किए।