कृषि प्रधान मन्दसौर जिले में बे मौसम वर्षा से अफीम फसल को नुकसान

7:53 pm or March 5, 2023

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर 5 मार्च अभीतक  । कृषि प्रधान मन्दसौर जिले में आज अल सुबह से शुरू हुई बे मौसम वर्षा से जहां इसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है वही अफीम की फसल में ज्यादातर उन खेतो में ज्यादा नुकसान है जिनमे अफीम की दूसरी और तीसरी बार किसान लूनी चिरनी का काम कर चुके है।
                    जानकारी देते हुए उद्यानिकी महाविधालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ आर एस चूंडावत ने बताया कि आज अल सुबह से बे मौसम वर्षा का क्रम सुबह तक बना हुआ था। खेतो में जूते गढ़ रहे थे इतनी वर्षा हो गई । कोई 6-7 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है। इस बे मौसम वर्षा से जिले में जिन किसानों ने इसबगोल की फसल की बुआई की है उनको ज्यादा नुकसान हुआ है। जिले के उन अफीम उत्पादक किसानों के अफीम के खेतों में ज्यादा नुकसान हुआ है जिनके यहां दूसरी और तीसरी बार अफीम की लूनी चिरनी का काम किसान कर चुके है। अफीम की।खेती में अफीम के पौधों से अफीम निकालने का काम किसान 5 से 6बार करता है। इसके अलावा भी पौधे की क्षमता पर भी निर्भर होता है।
                   जिले के उप संचालक कृषि डॉ आनन्द कुमार बड़ोनिया ने बताया कि रबी में बे मौसम बारिश का क्रम कही थोड़ा कम तो कही थोड़ा रुक कर होता रहा है। बारिश के इस क्रम में बारिश रुकने पर  मौसम खुलने पर जमीन सुख भी जाती है। जहां रबी की फसल हरी स्थिति में वहां फसल को फायदा है। ठंडक फसल को मिलने से फसल में दूध भरने , दाना भरने में अच्छा है। इस बारिश से गेहूं की फसल में नुकसान नही गए।