दीपक शर्मा
पन्ना 23 जनवरी अभीतक /सामाजिक संस्था विकास संवाद द्वारा खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा को लेकर पन्ना जनपद के 25 गाँव में विगत सालों से कार्य किया जा रहा है। जिसमे दस्तक महिला समूहों को मुर्गी पालन से जोड़ा गया। महिलाओं को सशक्त करने हेतु एक दिवसीय मुर्गी पालक प्रशिक्षण का आयोजन पन्ना नगर के संकल्प गार्डन में किया गया। इस प्रक्रिया में 25 गाँव के 250 परिवारों द्वारा मुर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है। संस्था के द्वारा चूजे उपलब्ध कराये गए और समय समय पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। मुर्गी पालन से परिवार की खाद्य सुरक्षा की स्थिति एवं कुपोषण जैसी स्थिति को ठीक करने के साथ साथ भोजन में विविधता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रशिक्षक की भूमिका संस्था से आशीष कुमार यादव द्वारा निभाई गई। इसमें मुर्गियों के खान पान और रखरखाव के साथ साथ मौसमी बिमारियों से लड़ने के तरीके बताये गए और आशीष यादव द्वारा कहा गया की आप अपने घर में मुर्गियों के दर्मे को ज्यादा से ज्यादा साफ रखे ताकि उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाया जा सके।
Post your comments