दीपक शर्मा
पन्ना २५ जनवरी ;अभी तक; पन्ना नगर को मिनी स्मार्ट सिटी घोषित किया गया था, जिसके लिए केन्द्र सरकार की योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नगर विकास के लिए करोडो की राशि आंवटित की गई थी। जिसमे सडक, निर्माण मंदिरो का जीर्णोद्यार, पार्को का निर्माण, नाली निर्माण सहित अनेक विकास संबंधी कार्य शामिल किये गये थे।
उक्त योजना से नगर की प्रमुख सडको को सीसी नाली, बनाकर सोन्दर्यीयकरण किया जाना था लेकिन मिनी स्मार्ट सिटी की उक्त राशि से आधे अधुरे कार्य नगर मे कराये गये तथा भारी भरकम उक्त राशि ठेकेदार, अधिकारी, तथा नेता हडप कर गये। नगर की प्रमुख सडके गड्डो मे तब्दील है। कुम कुम टाकिज से कोतवाली, कोतवाली से छत्रसाल पार्क होते हुए बल्देव मंदिर बडा बजार, अजयगढ चौराहा, कटरा बजार सहित नगर की प्रमुख सडके गड्डो मे तब्दील हो गई है तथा उक्त गड्डो से धूल के गुब्बार उठते है या फिर वर्षात मे पानी गड्डो मे भर जाता है। बताया जाता है कि अभी कुछ दिन पूर्व गड्डो को भरने के लिए लाखो रूपये की राशि खर्च की गई थी लेकिन उक्त राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई। वह गड्डे फिर से ज्यो के त्यो हो गये है। लोगो ने नवागत नगर परिषद से भी उम्मीद रखी थी की नगर की सडके जल्द बनकर तैयार होगी। लेकिन अभी तक कोई कार्य नजर नही आ रहा है। स्थानीय लोगो ने नगर की सडके तत्काल बनाये जाने की मांग की है।
Post your comments