एस पी वर्मा
सिंगरौली ३ फरवरी ;अभी तक; मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर गांधी चौपाल का आयोजन निंरतर चलता रहेगा। अब यह गांधी चौपाल गांव से लेकर पंचायत बूथ व वार्ड स्तर पर चलेगी।
उक्त बातें गांधी चौपाल सिंगरौली के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी ने कही है। श्री द्विवेदी ने कहा कि आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी का निर्देश था कि विधानसभा स्तर पर 100 चौपाल आयोजित करने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसकी पूर्ति सफलता पूर्वक हासिल हो चुकी है। मध्यप्रदेश में 17 हजार गांधी चौपाल आयोजित किए जा चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अब यह गांधी चौपाल निरंतर जारी रहेगी।
श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के आदेश पर सिंगरौली जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पंचायतो में जाकर गांधी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सिंगरौली में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया है। इसी उपलब्धि के चलते गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता के द्वारा सिंगरौली के गांधी चौपाल के जिला समन्वयक को निर्देश दिए है कि सिंगरौली के गांव-गांव में गांधी चौपाल का आयोजन करते हुए आम जनता को भाजपा सरकार के नाकामियों को बताना है।
*प्रदेश प्रभारी ने किया सम्मानित*
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता के निर्देश पर सिंगरौली जिले में लगभग चार महीने से लगातार गांधी चौपाल का आयोजन जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सिंगरौली जिले में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया है। सिंगरौली में ऐतिहासिक गांधी चौपाल आयोजन होने पर प्रदेश प्रभारी के द्वारा सिंगरौली जिला समन्वयक अमित द्विवेदी को सम्मानित किया गया था। अब फिर से इसी उपलब्धि को देखते हुए हाईकमान के निर्णय पर गांव-गांव गांधी चौपाल आयोजित कर कांग्रेस जनता को गांधी के आदर्शो और विचारधारा पर कार्य करेगी। गांधी चौपाल का कार्यकाल बढ़ जाने से सिंगरौली जिले के प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी व शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।