भिण्ड से डॉ.रवि शर्मा–
भिंड १७ नवंबर ;अभी तक; देहात थाना के पीछे जगराम नगर में एक पार्टी के दौरान बदमाश नें युवक के पेट में कट्टे से गोली मार दी। गोली युवक के दाएं तरफ पेट में फस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात साढे 11 बजे की है। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे सीरियस बताते हुए ग्वालियर जेएएच में रैफर किया है। सुभाष शाक्य (48) पुत्र धनसिंह शाक्य निवासी जगराम नगर भिण्ड में घर में रविवार की रात 8 बजे से नवीन गल्लामंडी के सामने रहने वाला अंकित राजावत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचा था। पहले भी वह सुभाष के घर में दाल-टिक्कर जैसे प्रोग्राम करता रहता था। सुभाष ने कहा कि घर में पार्टी नहीं करने दूंगा, इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढा कि आरोपी अंकित ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। बाद में आरोपी ने कमर से कट्टा निका और गोली मार दी। गोली लगने से सुभाष जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सुबह इलाज दौरान पुलिस ने बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पेट में गोली फसी
सुभाष के पेट में कट्टे की गोली फस गई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को ग्वालियर रैफर कर दिया है। इलाज के दौरान सुभाष बोल रहा था , इसके दौरान उसेने बताया कि वह अपने भाई के साथ पहले देहात थाने में रिपोर्ट करने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नही किया और इलाज के लिए अस्पताल जाने के लिए कहा। फिर भाई अस्पताल लेकर पहुंचा। फरियादी ने बताया कि आरोपी अंकित पहले भी पार्टी करने आता था। घर में कोई रहता नहीं था तो जबरन मीट, मंदिरा बनाकर शराब पीता था। इस बार भी वह दीपावली के दिन आया था, जिसका विरोध करने पर कट्टे से गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर घूम रहा है।
Post your comments