देवेश शर्मा
मुरैना 8 नबम्बर ;;अभी तक; जिले के अम्बाह कस्वे मैं चार दिन पहले एक किन्नर की मौत हो गई थी। उसी दिन किन्नर को सुपुर्द ए खाक (दफन) कर दिया गया था। अब इस मौत को हत्या बताया जा रहा है। क्षेत्र की सबसे वरिष्ठ किन्नर ने इसकी शिकायत एसपी से की है। इसके बाद पुलिस ने किन्नर की मौत का सही कारण जानने के लिए उसके शव को कब्र से बाहर निकालने का निर्णय लिया।
अंबाह टीआइ योगेन्द्र यादव ने बताया कि चार दिन पहले 30 वर्षीय काजल किन्नर की मौत हो गई थीकाजल किन्नर ब्लड कैंसर से पीड़ित थी और उसका इलाज भी चल रहा था। 4 दिन पहले अचानक काजल किन्नर की मौत हो गई और आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार करते हुए दफन कर दिया। काजल किन्नर की मौत को बीमारी की बजाय हत्या बताते हुए नेता किन्नर ने इसकी शिकायत एसपी अनुराग सुजानिया से की थी।
गौरतलब है कि नेहा किन्नर 2018 के विधानसभा चुनाव में अंबाह विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। नेहा ने अपनी शिकायत में काजल किन्नर की मौत को संदिग्ध बताते हुए मृतक काजल की चेली राबिया किन्नर की भूमिका संदिग्ध बताई है। मामले की संवदनशीलता को देखते हुए अंबाह थाने में शनिवार की शाम काजल किन्नर की मौत के मामले में मर्ग का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच बैठाई गई। इस जांच के लिए मृतक किन्नर के शव का पोस्टमार्टम होना जरूरी है और इसीलिए आज यानी रविवार को अंबाह पुलिस कब्र से मृतक काजल किन्नार के शव को निकालेगी। कहा जाता है कि किसी किन्नर के निधन के बाद उसकी शव यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार तक की रस्में बेहद गुप्त तरीके से होती है।
-थाना प्रभारी के अनुसार न्चार दिन पहले काजल किन्नर की मौत हुई और उसका अंतिम संस्कार भी हो गया था। अब नेहा किन्नर से मौत को हत्या बताते हुए शिकायत की है। इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए निकाला जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।
Post your comments