/छतरपुर-३१ मई ;अभी तक; पंचायत चुनाव विवाद के चलते एक की हत्या दो घायल। गढ़ीमलहरा थाना के पिड़पा गांव मे कल रात ९ बजे कुटू यादव (५५) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो भाई गोपाल और सचिन यादव घायल हो गए l गढ़ी मलहरा थाना में 7 आरोपियों के खिलाफ 307, 302, 147,148, 149 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है|
छतरपुर एस पी सचिन शर्मा ने बताया कि छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत ग्राम पिड़पा कल रात एक घटना क्रम सामने आया था | जहां फायरिंग हुई डंडों से मारपीट हुई थी | इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हुए | इसमें एसआईटी गठित की जायेगी और उसमे हर बिंदु की गहनता से जांच करेगी | , इसमें सभी सातों आरोपियों की यथा संभव गिरफ्तारी की जायेगी | मामले में अब तक घटना स्थल की जांच हो चुकी है , डाइंग डिक्लेरेशन हो चुके हैं , विडिओ बयान भी लिए गए हैं थाना गढ़ीमलहरा में गोली लगने से एक की मौत दो लोग घायल, रात करीब साढ़े 9 बजे की घटना है। यादव परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे तभी तीन बाइक पर सवार होकर राना राजा, साहब राजा, राजू राजा, नरेंद्र राजा, अतुल राजा, दल्लू राजा (बरद्वाहा वाले) आए।
यादव परिवार के अनुसार हम लोग घर के बाहर बैठे थे तभी तीन बाइक पर सवार होकर राणा राजा, साहब राजा, राजू राजा, नरेंद्र राजा, अतुल राजा, दल्लू राजा (बरद्वाहा वाले) आए और फायरिंग करने लगे। जिसमे कटु यादव पिता दुर्गा प्रसाद की गोली लगने से मौत हो गई। वही गोपाल यादव पिता रामसहाय उम्र 25 साल और सचिन पिता रामसहाय यादव उम्र 18 साल निवासी पिढ़पा कलानी घायल हो गए |
इस मामले में आरोपी बनाये गए उर्दमऊ के नरेंद्र का कहना है कि एक तो हम लोग दूसरे गाँव के हैं जिस समय यह घटना हुई उस समय की हमारी और हमारे परिवार की लोकेशन ली जा सकती है | दूसरा सारा मामला पंचायत चुनाव को लेकर है जिसमे में इस बार पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूँ इसे लेकर हमें और हमारे परिवार के लोगों को ह्त्या जैसे जघन्य कृत्य में फ़साने का षड्यंत्र रचा जा रहा है | उन्होंने बताया की इसके पीछे वर्तमान सरपंच पटेल की यह साजिश है |