(दीपक शर्मा)
पन्ना ५ अगस्त ;अभी तक; कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने शुक्रवार को स्थानीय छत्रसाल पार्क में हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। इस जागरूकता रैली में कलेक्टर श्री मिश्र ने परिवार सहित सहभागिता की। उन्होंने रैली के दौरान अभियान में सभी नागरिकों से घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की अपील की। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
रैली में शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय की छात्राओं सहित अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रैली छत्रसाल पार्क से नगर पालिका, बड़ा बाजार, अजयगढ़ चौराहा, महेन्द्र भवन, गांधी चौक होकर छत्रसाल पार्क में संपन्न हुई।
Post your comments