दीपक शर्मा
पन्ना १८ मार्च ;अभी तक; जिले के देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने छह वर्ष से फरार स्थाई वारंटी शोखीलाल को गिरफ्तार किया है। शोखी लाल विभिन्न धाराओं के तहत फरार था। जिसके खिलाफ वर्ष 2017 में अपराध क्रमांक 539/2017 धारा 452, 354 का मामला कायम था। संबंधित आरोपी को बडे मुश्किल से छह साल बाद देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी शक्ति पान्डेय की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।