छिंदवाड़ा के आयुर्वेद डॉ प्रकाश टाटा ने धीरेन्द्र शास्त्री को दिया चेलेंज, 1 करोड़ रुपये देने की बात कही

7:59 pm or March 10, 2023
छिंदवाड़ा से महेश चांडक

छिंदवाड़ा  १० मार्च ;अभी तक;  देश मैं पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर सियासत गर्म है।  लगातार उनके विश्वास को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।  इसी के चलते छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध आयुर्वेद के डॉ प्रकाश टाटा ने धीरेन्द्र शास्त्री को 1 करोड़ रुपये देने का चेलेंज किया है।  उन्होंने कहा की मैं एक लेटर मैं मन की बात लिखूंगा तो दोनों का मेटर सेम मैच होता है तो मैं उन्हें 1 करोड़ रुपये दूंगा अगर वो सही नहीं बता पाए तो सिर्फ मुझे 11 लाख रुपये दे मैं उसे नासिक के पास हनुमान जी के जन्म स्थली रोड निर्माण के लिए मुख्यमंत्री कोष मैं दे दूंगा।

भारत देश से अन्धविश्वास हटाया जाये
                              डॉ प्रकाश टाटा ने कहा की अन्धविश्वास भारत मैं तेजी से बढ़ रहा है।  भारत सरकार को इस पर रोक लगाना चाहिए अलग से मंत्रालय बनाना चाहिए अंध विश्वास को हटाने के लिए एक कानून बनाया जाये ,हमारे बच्चे डॉक्टर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, कलेक्टर, एसपी बने, अंध विश्वास फैलाने वाला क्यों बने यही हमारा उद्देश्य है
                           उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जो लोग आवाज उठा रहे है हम उनके साथ है सनातन धर्म के हम बिलकुल खिलाफ नहीं है जो प्रवचन देते है वो बहुत अच्छा कार्य कर रहे है मीठे वचन देकर समाज मैं अच्छा मेसेज दे अन्धविश्वास नहीं फैलाया जाए हम सिर्फ अन्धविश्वास के खिलाफ है