जहां महिलाओं का सम्मान होता है वहीं देवता का वास होता है-भारती पाटीदार

6:00 pm or March 5, 2023

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर 5 मार्च अभीतक । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला संघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती भारती धीरज पाटीदार ने कहा कि घर का चौका चूल्हा से बाहर निकलकर प्रशासनिक सेवा हो, पुलिस विभाग और या हवाई सेवा हो या राजनीति का क्षेत्र हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।ज्योति चौहान ने कहा कि देश में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में तरक्की दिलाने में महिलाओं का बड़ा योगदान है। सुधा शर्मा ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है व आर्थिक रूप से सक्षम बनकर अपने परिवार की मदद कर रही है।  वहीं बसंती मसीह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरूषों से भी आगे महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही है।महिला संघ की अध्यक्ष शिवानी चौहान ने कहा कि महिला संघ विगत 6 वर्षों से महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कर रहा है।
इस अवसर पर रेखा सोनी, आरती रामावत, निकिता मेम ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला विनोदी खिंची, प्रेमलता मेड़ा, सुन्दरबाई सांवरिया, पिंकी आदि का मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बबली रायकवार, शालु गुर्जर, प्राची शर्मा, जया चपरोत, राधिका व्यास, निकिता मालवीय, नयनीसिंह, किरण पाटीदार, किरण मालवीय, अनिता चोकसेकर, अनीता गांगे, सोनाली चोकीकर, मुस्कान करवाड़िया, सुधा धाकड़, अनिता कुमावत, आशा कुंवर, संगीता ब्रह्मवसीह, उमा शर्मा, अंजनी भारतीय, सुमन उके, आरती बैरागी, उमा धारीवाल आदि उपस्थित थी।