महावीर अग्रवाल
मंदसौर 18 फरवरी , अभीतक । सेवा एवं समर्पण के सिध्दांत पर कार्यरत जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा महाशिवरात्री के पार्वन पर्व पर भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में खीर प्रसादी का वितरण किया। मंदिर प्रांगण में हजारो की संख्या में उपस्थित शिवभक्तो को जिला कांग्रेस सेवादल ने प्रसादी वितरित करते हुये महाशिवरात्री पर्व की शुभकामनाये दी। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री दिलीप देवडा, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री विपिन जैन सहित बडी संख्या में सेवादल एवं कांग्रेस के साथियो ने प्रसादी वितरित करते हुये धर्मलाभ लिया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, कांग्रेस पदाधिकारीगण श्री अजय लोढा, श्री सुरेन्द्र कुमावत,श्री सुरेश भाटी, श्री जितेन्द्र सोपरा, श्री निर्विकार रातडिया, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्रीमती निशा राठौर, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री ईश्वर भावसार, श्री राजेश सोलंकी, श्री रमेश ब्रिजवानी, सेवादल महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती योगिता बैरागी, श्री कैलाश मनवानी, श्री दशरथसिंह राठौड, श्री राजेश हिंग्गड, श्रीमती वर्षा सांखला, श्री विश्वास दुबे, श्री अशांशु संचेती, श्री शांतिलाल ब्रिजवानी, श्री ओमप्रकाश माथुर, श्री विजयसिंह सिसोदिया, श्री घनश्याम चैहान, श्री अजय सोनी सहित बडी संख्या में सेवादल एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।