दीपक शर्मा
पन्ना १० फरवरी ;अभी तक; पन्ना जिले मे पदस्थ कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा गत दिवस विकास यात्रा के दौरान दिये गये भाषण को लेकर बबाल मचा हुआ है तथा पूरे प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। पन्ना जिले की सभी तहसीलो मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा कलेक्टर संजय कुमार मिश्र का पुतला जलाकर विरोध किया गया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय मे जिले के कांग्रेसीयो ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी करते हुए ज्ञापन सौपा ।
आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोंधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि कलेक्टर ने पद की गरिमा को गिराया है व खुले आम भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहें है। तत्पश्चात् कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिला प्रभारी सम्मिति सैनी ने कहा कि हम शांत नही बैठेगें। यदि तत्काल कार्यवाही नही की गई। तो पूरे जिले मे लगातार आन्दोलन करेगें। जबतक कलेक्टर की पन्ना जिले से विदाई नही हो जायेगी।
कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने कहा कि कलेक्टर संजय मिश्रा डकैतो की तरह कार्य कर रहे है, पूरे जिले मे अराजक्ता का माहोल हैं। चारो तरफ लूट खसोट, अवैध उत्खनन चल रहा हैं इस पर कोई कार्यवाही नही करते। सिर्फ नेताओ की चाटुकारता अब तो उनके द्वारा सरेआम भाजपा कार्यकर्ता की तरह आम जनता से कहा जा रहा है कि इस सरकार को 25 साल तक जिताते रहें।
कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भईया राजा ने कहा कि हमे एक जुटता के साथ लडना होगा। तथा ऐसे भ्रष्ट अधिकारीयो को पन्ना जिले से हटाना होगा। कलेक्टर मिश्रा इस पद के लायक नहीं, पूर्व मे भी उच्च न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ टिप्पणी की जा चुकी है।
कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष तथा भारत जोडो यात्रा की जिला समन्वयक दिव्यारानी सिंह ने संबोंधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर पन्ना जिले मे बेरोजगारी मची हुई है। जेके सिमेन्ट प्लांट मे सभी बाहरी कर्मचारी कार्यरत है, आम लोगो को रोजगार नही मिल रहा है, वहीं दूसरी और कलेक्टर के परिजन उक्त प्लांट मे बडे पद पर नोकरी कर रहें है। गरीबो की नोकरी नेता ओर अधिकारी छीनने मे लगें हुए है। उक्त कार्यक्रम को अनेक लोगो ने संबोंधित किया जिसमे विधायक गुनौर शिवदयाल बागरी, पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह परमार, पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पान्डेय, श्रीकांत पप्पू दीक्षित नगर परिषद अमानगंज उपाध्यक्ष सोरभ दुबे आदि। के द्वारा संबोंधित किया गया। कार्यक्रम मे अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमे मुख्य रूप से राजेश तिवारी, पवन जैन, दीपचन्द्र अग्रवाल, पुरषोत्तम जडिया, दीपक तिवारी, पार्षद रेहान खान, अनीश खान, श्रीमती रमा बुन्देला, आस्था तिवारी, सुप्रिया बुन्देंला, हक्कून दहायत, मनोज सेन, संजय पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जीरा बाई पटेल, भूपेन्द्र बुन्देला, शशिकांत दीक्षित, युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी, सौरभ पटैरिया, सरदार यादव, जिला पंचायत सदस्य ममता शर्मा, मनीश मिश्रा, व्हीएन जोशी, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष अक्षय तिवारी द्वारा किया गया।