डाक सेवा – जनसेवा संपर्क यात्रा, मंदसौर डाक संभाग की अनूठी पहल

5:59 pm or February 3, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  ३ फरवरी ;अभी तक;  मध्यप्रदेश में लगभग 12 लाख ऐसे किसान हैं, जिनके बैंक खातों में विभिन्न कारणों से किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। मंदसौर एवं नीमच जिले में ऐसे किसानों की कुल संख्या लगभग 25000 है।
                            इन किसानों को किसान सम्मान निधि की अगली किश्त का भुगतान कराये जाने हेतु मंदसौर डाक संभाग द्वारा एक विशेष अभियान दिनांक 04.02.2023 से शुरू किया जा रहा है। किसानों को इस संबंध में जानकारी दिये जाने के उद्देश्य से एक विशेष यात्रा का शुभारम्भ दिनांक 04.02.2023 को प्रातः 10:30 बजे माननीय पोस्टमास्टर जनरल इन्दौर क्षेत्र इन्दौर श्री बृजेश कुमार जी द्वारा इस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया जावेगा।
                          इस यात्रा का उद्देश्य ऐसे किसानों तक सूचना पहुंचाना व विशेष कैंप लगाकर उनके बचत खाते इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के माध्यम से खुलवाने का अभियान चलाया जावेगा। इसके अलावा इस यात्रा के माध्यम से भारतीय डाक विभाग की लोकप्रिय सुकन्या समृद्धि योजना व अन्य बचत एवं बीमा योजनाओं का आम नागरिकों के बीच प्रचार-प्रसार करना है।
                           यह यात्रा विश्व विख्यात मंदसौर के श्री पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू होकर विभिन्न ग्रामों में होते हुए नीमच जिले के भादवा माता में सम्पन्न होगी।