तीन किलो अवैध अफीम जप्त

5:36 pm or March 4, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ४ मार्च ;अभी तक;  शहर कोतवाली पुलिस ने महू नीमच फोरलेन पर दस नम्बर नाके के यहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति से 2 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जप्त कर उसे गिरफ्तार किया।
                           उप निरीक्षक श्री भरत भाभर ने बताया कि सूचना पर यहां फोरलेन पर दस नम्बर नाके के यहां किसी राजस्थान की और जाने के लिए किसी बस का इंतजार में खड़े रामचन्द्र पिता हरिकिशन विश्नोई 40 निवासी जयसिंह देसर मगरा जिला बीकानेर राजस्थान के पास एक बैग था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखी 2 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम पाई गई जिसे जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जप्त अवैध अफीम की कीमत 2 लाख 70 हजार रु बताई गई।
                                उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त ब्यक्ति से एक मोबाइल व 2890 रु मिले जिसे जप्त किया गया।