महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २७औगुस्त ;अभी तक; बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल के तत्वाधान में धार्मिक तंबोला व धार्मिक प्रश्न पत्र का ऑनलाईन आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
उक्त जानकारी देते हुए मंडल उपाध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने कहा कि पयुर्षण महापर्व महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है तथा मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है। इस पर्वानुसार- ‘संपिक्खए अप्पगमप्पएणं’ अर्थात आत्मा के द्वारा आत्मा को देखो।
परामर्शदाता शशि मारू द्वारा ऑनलाइन धार्मिक प्रश्न पत्र का आयोजन किया, धार्मिक म्यूजिकल तंबोला हेमा हिंगड़ ने खिलाया। धार्मिक प्रश्न पत्र में कल्पना संघवी, राखी नाहर, शीतल मुरड़िया, पूर्णिमा चौरड़िया, मोनिका सेठिया, दीपा रांका विजेता रही। धार्मिक तंबोला गेम की विजेता पुष्पा रांका, मधु चौरड़िया, प्रियंका जैन, प्रमिला लोढ़ा, मधु कड़ावत, आभा दुग्गड़, प्रीति धाकड़, टीना हिंगड़, प्रभा वोहरा, दीपा रांका, सीमा मारू रही। इस दौरान निर्मला मेहता, दिव्या काकरिया, निधि संघवी, विनीता सिंघवी आदि ने सभी की अनुमोदना की।
Post your comments