दीपक शर्मा
पन्ना 19 मार्च अभीतक /भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के तीन मंडल अध्यक्षो को बदलकर नये लोगो को जिम्मेवारी सौपी है। जिसमें बृजपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर धीरू बाजपेयी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रैपुरा मे आनन्द कुमार लोधी को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी है। इनकी नियुक्ती प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया के अनुशंसा पर की गई है। जिले के भाजपा पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं, ईष्ट मित्रो, शुभ चिंतको ने बधाई दी है।
Post your comments