महावीर अग्रवाल
मंदसौर २० नवंबर ;अभी तक; मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रेम कुमार सुमन के निर्देश पर
नगर पालिका के द्वारा मास्क नही लगाने वालो के विरूद्ध चलानी कार्यवाही
की गयी। श्री सुमन के निर्देश पर नपा की राजस्व शाखा में कार्यरत राजेश
दावरे, दिपक ग्वाला एवं अन्य कर्मचारीयो ने नई आबादी, उत्कृष्ट विघालय के
सामने फुड जोन, एवं अन्य कई स्थानो पर भ्रमण कर यहाॅ ऐसे दुकानदारो व
अन्य व्यक्तियों पर कार्यवाही जिन्होने मास्क नही लगाया था।
नपा के कर्मचारियों ने मास्क नही लगाने वालो पर चालानी कार्यवाही करते हुए 5500
रू कुल राशि के चलान बनाये। नपा कर्मचारीयों ने 100 रू की राशि मास्क नही
लगाने वाले व्यक्तियो से चालान के रूप में वसुल की ।नपा का यह अभियानन
अनवरत जारी रहेगा। नपा के कर्मचारीयों ने चालानी कार्यवाही के दौरान
मास्क लगाने की भी अपील की तथा लोगो के द्वारा मास्क मांगने पर उन्हे
मास्क भी उपलब्ध कराये। मुख्य नगर पालिका श्री प्रेम कुमार सुमन ने नगर
के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे धर से बाहर निकलने के दौरान
अनिवार्य रूप से मास्क लगाये। दुकानदार अपने कार्य स्थल पर मास्क लगाकर
ही बैठे।
Post your comments