महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ मई ;अभी तक; शनिवार को नपा परिषद के द्वारा शहर किला रोड़ पर दूरदर्शन प्रसारण केन्द्र के पास लगभग 25 लाख रू. की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का भूमिपूजन एवं शहर माली चौक में लगभग 11 लाख रू. की लागत से बने आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वा



भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि नपा परिषद जून माह तक नये पम्प हाउस का निर्माण पूर्ण करायेगी। नपा ने पम्प हाउस के पानी की निकासी के लिये अधिक क्षमता के पम्प लगाने जा रही है ताकि वर्षा के दौरान बाढ़ के हालात पैदा न हो। आगामी समय में नपा जिनके टेण्डर हो चुके है उनके भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित करेगी। कायाकल्प अभियान में जिन सड़कों का निर्माण होना है उनका काम भी शुरू होगा। कार्यक्रम में भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष अजय आसेरी ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पार्षदगण रेखा सोनी ऐरावाला, खेरून बी शेहजाद पटेल, नपा पार्षदगण सुनीता भावसार, भावना पमनानी, आशीष गौड़, युसुफ गौरी, पार्षद प्रतिनिधि नरेन्द्र बंधवार, विनय दुबेला, भाजपा नेता अरूण शर्मा, राजाराम तंवर, जाकीर नागौरी, शेहजाद पटेल, सुरेश देवड़ा, प्रदीप गुप्ता, घनश्याम सोनी, कन्हैयालाल भाटी, दीपक गाजवा, आदिल अंसारी, बंशी राठौर, हेमन्त सौलंकी, इमरान अब्बासी, रवि सोनी, सादिक गामा, पंकज साकी, रेखा चंदेल, रूबीना बी सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री नितिन ब्रिजवानी ने किया।
Post your comments