नि:शुल्क है केवाईसी, जनपद ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी फॉर्म

7:23 pm or March 11, 2023
महावीर अग्रवाल
मंदसौर ११ मार्च ;अभी तक;  मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना के लिए फॉर्म भरने या अन्य चीजों के लिए केवाईसी नि:शुल्क होना है, साथी फार्म का शुल्क अभी अत्यंत नॉमिनल है, किंतु मंदसौर जनपद जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क फॉर्म की व्यवस्था करेगी। इस योजना में बहनों को फॉर्म भरने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाएगा। यह योजना मध्यप्रदेश की बहनों को आर्थिक स्वालंबन प्रदान करने की योजना है और इससे प्रदेश की बहनों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
                                     यह बात जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। गांव-गांव योजना के फॉर्म भरने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। आपने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई कियोस्क संचालक यानी कोई व्यक्ति अतिरिक्त राशि वसूलने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ प्रशासन के माध्यम से कारवाही करवाई जायेगी।
                             श्री शर्मा ने कहा कि मंदसौर जनपद पंचायत अपनी सभी पंचायतों में लाडली बहना योजना के फॉर्म उपलब्ध करवाएगी और बहनों का फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करेगी।
                               अपने सभी जनपद सदस्यों, सरपंचों, पंचायत सचिवों, सहायक सचिव, रोजगार सहायक आदि से भी कहा है कि इस योजना को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए। कहीं कोई चूक दिखे तो उन्हें तत्काल सूचित किया जाए। ताकि उचित कारवाही की जा सके।