नुमान जी का भक्त हु बागेश्वर धाम दर्शन करने गया,छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर-कमलनाथ

6:06 pm or February 13, 2023
दीपक शर्मा
पन्ना १३ फरवरी ;अभी तक;  कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव के नजदीक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने नेताओं के साथ पन्ना के अजयगढ़ पहुंचे और उन्होंने संबोधित करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी 90 महीने का हिसाब नहीं दे रही और हमसे 15 महीने का हिसाब चाहती है।भाजपा सरकार ने प्रदेश का सत्यानाश किया है बेरोजगारी बढ़ गयी है युवा परेशान है।घर घर मे दारू माफिया राज है।किसान परेशान है।उन्होंने कहा की पन्ना अवैध खनन की राजधानी बन गया है।
                         श्री नाथ ने कहा कि में हनुमान जी का भक्त हु बागेश्वर धाम दर्शन करने गया था छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर है।उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कलेक्टर सुनले कितने दिन के लिये हो आप। मेरी चक्की देर से चलती है लेकिन बारीक पीसती है।वह जाते जाते पन्ना कलेक्टर को चेतावनी भी दे गए।उन्होंने साफ किया कि आगामी चुनाव में  कांग्रेश स्वच्छ छवि वालो को सर्वे कराकर ही टिकट देगी।साथ ही कमलनाथ ने भाजपा को एक बार नही बल्कि बार बार आड़े हाथों लिया और कहा भाजपा के पास अब कार्यकर्ता नहीं बचे इसलिए सरकारी अधिकारियों को लेकर विकास यात्रा निकाल रहे हैं।
 कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पन्ना मैं बड़ी संख्या में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है बड़े-बड़े लोग शामिल है उन्होंने इशारे इशारे में पन्ना विधायक एवम प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री पर भी बरस गए और कहा कि अब पन्ना अवैध उत्खनन का गढ़ बन चुका है।
कमलनाथ ने मामा शिवराज को भी जमकर याद किया और बोले कि जब मेरी सरकार बनी थी तो प्रदेश भ्रष्टाचार,अपराध मैं नंबर वन प्रदेश दिया था मैंने काम करना शुरू किया लेकिन हमारी सरकार गिरा दी हमने किसानों का कर्जा माफ करना शुरू किया उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी कि मंच पर खड़े हो जाइए मैं अपना हिसाब में देता हूं आप अपना हिसाब दीजिए उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा को विनाश यात्रा का नाम दिया।श्री नाथ ने  कलेक्टर पन्ना के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया जो विकास यात्रा के दौरान 25 साल तक भाजपा का साथ देने की बात कर रहे हैं उन्होंने मंच से कलेक्टर को चेतावनी दी कहां तुम गिनती गिन लो कितने महीने रहोगे साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कमलनाथ की चक्की देर से चलती है पर बहुत बारीक पीसती है। उन्होंने कहा मोदी जी ने दो करोड़ रोजगार नहीं दिए शिवराज ने प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी दी शिवराज सिंह चौहान केवल बोलते अच्छा है और वह कलाकारी भी करते हैं उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में भर्ती हो जाना चाहिए और वही अभिनय करें क्योंकि वह अभिनय करने में माहिर हैं उन्होंने मंच से कहा कि पन्ना मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन की राजधानी बन गया है ओर ये को करवा रहा है ये आप सब जानते हो।