पन्ना जिले के शिक्षक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतयोगिता में चयनित

10:45 pm or February 15, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना १५ फरवरी ;अभी तक; सागर मे आयोजित 9 वीं स्कूल एजुकेशन डिपारटमेंट स्टेट 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमे संभाग स्तरीय टीमो के बीच मैच का आयोजन किया गया था। उक्त टीम मे सागर संभाग के सभी जिलो के खिलाडियो को लिया गया था। उसमे पन्ना जिले से चार शिक्षको का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया गया है।

                                उक्त शिक्षको ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन किया है। जिन शिक्षको का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम मे हुआ है। उनमे रंजीत सिंह कुशवाहा, अरविन्द द्विवेदी, नीतेश तेलंग तथा मनीराज बुन्देला उनके चयन पर संभाग के अधिकारीयो तथा पन्ना जिले के अधिकारीयो एवं खिलाडियो ने बंधाई दी है। बधाई देने वालो मे संचालक के.के द्विवेदी, आलोक खरे, श्रीमती कनक प्रसाद एवं रणजी खिलाड़ी शैलेश शुक्ला, सूर्य भूषण मिश्रा, श्रीमती साधना अवस्थी, राजेश मिश्रा एव जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार आदि।