दीपक शर्मा
पन्ना २ फरवरी ;अभी तक; मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी 151 ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस बाघिन के द्वारा तीसरी बार चार शावको को दिया गया है।जिससे पार्क प्रबन्धन में खुशी की लहर दौड़ गयी है।यह बाघिन मदर ऑफ द पन्ना टाइगर रिजर्व की बेटी है।
कल बुधवार को टाइगर रिजर्व के बाघों की दादी कही जाने वाली टी-वन की मौत हो जाने से न ही सिर्फ टाइगर रिजर्व में बल्कि समूचे पन्ना में मातम छाया हुआ था।लेकिन आज की सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी लेकर आई जहाँ इस बाघिन पी-151को चार सबको के साथ विचरण करते हुए देखा गया।जिसके बाद पीटीआर में खुसी का माहौल देखा जा रहा है।यह खुसी तब और खास बन जाती है जब मदर ऑफ द पन्ना टाइगर रिजर्व कही जाने वाली टी-वन की बेटी पी-151 ने शावको को जन्म दिया है।इन चारों शावकों की उम्र लगभग तीन माह बताई जा रही है।दादी की मृत्यु के पश्चात बेटी द्वारा चार शावको के जन्म देने से पन्ना टाइगर रिज़र्व में चार बाघों का कुनबा और बढ़ गया है।अब यह नन्हे शावक टाइगर रिजर्व के कुनबे में शामिल हो गए है।
इस संबंध में आज पन्ना टाइगर रिसर्व के क्षेत्र संचालक रिजेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला परिक्षेत्र में विचरण करते हुए अपने चार शावको के साथ देखी गई।इन खूबसूरत पलों को सैलानियों एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं इस बाघिन एवं चारो शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया की पन्ना टाइगर रिसर्व की इस बाघिन ओर उसके नन्हे मेहमानों को पार्क प्रबंधन द्वारा वर्तमान में विशेष सुरक्षा दी जा रही है।लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व में जिस तरह से बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और उनकी टेरेटरी का क्षेत्रफल घट रहा है इससे पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को इनकी सुरक्षा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहाहै।क्योंकि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अधिक और टेरेटरी का क्षेत्र कम पड़ रहा है। इस समय पन्ना टाइगर रिसर्व में बाघों की संख्या बढ़कर लगभग 85 हो गयी है।जिनमे बाघ शावक भी शामिल है।