पबजी गेम के खेल मे पश्चिम बंगाल की 17 वर्षीय लड़की को खंडवा के 14 साल के लड़के से प्रेम, खंडवा पहुंची

6:02 pm or March 16, 2023
मयंक शर्मा
खंडवा १६ मार्च ;अभी तक;  पबजी गेम के खेल मे पश्चिम बंगाल की 17 वर्षीय लड़की को खंडवा के 14 साल के लड़के से प्रेम हो गया। लड़की परिवार छोड़ बीती मंगलवार देर रात लड़के से मिलने खंडवा पहुंच गई। लड़के के परिजन को जब खबर लगी तो उन्होंने तत्काल बाल आयोग को सूचना देकर लड़की को उसके घर पहुंचाने की मांग की।

मामला बीती  मंगलवार देर रात का है, लड़की के खंडवा के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही  लड़की को ट्रेन से उतरने पर समझाईश देकर वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया है। काउंसलिंग के दौरान उसने पश्चिम बंगाल का रहना बताया है। उसके परिजन को सूचना दे दी है। अब राज्य बाल कल्याण समिति को फाइल भेजकर  बालिका को उसके परिजन को सौंप जाएगा।

                                 समिति के सदस्य पन्ना लाल गुप्ता ने बताया कि लड़का आठवीं का छात्र है। उसकी दोस्ती मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते खेलते पश्चिम बंगाल की लड़की से हो गई थी। उसके बाद उनके बीच प्रेम हो गया। लड़की पश्चिम बंगाल से अपना घर छोड़कर बालक से मिलने के लिए ट्रेन में बैठ गई। लड़के के परिजन को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने तत्काल समिति से सम्पर्क किया।अब लड़के के परिजन ने मांग की कि, दोनों नासमझ बच्चे है। लड़की भी किसी परिवार की बेटी है। उसके कॅरियर के लिए भी अच्छा नहीं है।