परम हंस धूनी आश्रम खोरा में भंडारा कार्यक्रम हुआ संपन्न

11:15 pm or September 16, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना 16 सितम्बर अभीतक

अजयगढ जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत खोरा मे स्थित परमहंस धुनी आश्रम मे रामधुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रामधुन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विशाल भंडारा संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के हजारो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राम औतार पाठक बबलू भईया शामिल हुए। उन्होने भी सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया तथा क्षेत्रीय लोगो से मुलाकात की। ज्ञात हो कि श्री पाठक भी पन्ना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से टिकिट की मांग कर रहें है। उनका क्षेत्र मे अच्छा व्यवहार है, हसमुख, मिलनसार, सरल व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र के लोग पंसद करते है। लोगो का कहना है कि यदि श्री पाठक को भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकिट दी जायेगी तो उनकी जीत निश्चित है। क्योकि उनका क्षेत्र मे अच्छा खासा प्रभाव है।