पवई विधायक प्रह्लाद लोधी की तबीयत बिगड़ी, पन्ना जिला चिकित्सालय से भोपाल किया गया रेफर

7:10 pm or February 7, 2023
दीपक शर्मा
पन्ना-७ फरवरी ;अभी तक; मध्य्प्रदेश के पन्ना में पवई विधायक प्रह्लाद लोधी की तबीयत में खास सुधार न होने से उन्हें आज पन्ना जिला चिकित्सालय से भोपाल रेफर कर दिया गया है।उनको सांस लेने में दिक्कत जा रही थी।उनके लग्स में इंफेक्शन की शिकायत पर दो दिनों से जिलाअस्पताल पन्ना में वह भर्ती थे।
                            पवई बिधायक प्रह्लाद लोधी पवई में विकास यात्रा के दौरान बीमार पड़ गए थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर और बेहतर उपचार के लिए नेशनल हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया गया है।इस बीच पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र,एसपी घर्मराज मीना एवं सीएमएचओ विद्या सागर उपाध्याय मौजूद रहे।
                               पवई बिधायक को रेफर करने के बाद पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि बिधायक जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।इनकी सभी जांचे कराई गई है जो ठीक है उन्हें अब सारे दिन ऑक्सीजन की भी आवश्यकता नही पड़ी।लेकिन कुछ जांचे अभी होना है जिस पर मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।जिल्रे में ऑक्सीजन की कोई कमी नही है।उधर जिल्रे के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विद्या सागर उपाध्यय ने बताया कि यहां पर कुछ जांच है जो उपलब्ध नहीं है इसके चलते पवई विधायक को भोपाल रेफर किया गया है उनका स्वास्थ्य ठीक है पवई अस्पताल में कितनी ऑक्सीजन सिलेंडर है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
इनका कहना है
                              यहां पर कुछ जांच है जो उपलब्ध नहीं है इसके चलते पवई विधायक को भोपाल रेफर किया गया है उनका स्वास्थ्य ठीक है पवई अस्पताल में कितनी ऑक्सीजन सिलेंडर है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
डॉ.वीएस उपाध्याय
सीएमएचओ पन्ना
                               बिधायक जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।इनकी सभी जांचे कराई गई है जो ठीक है उन्हें अब सारे दिन ऑक्सीजन की भी आवश्यकता नही पड़ी।लेकिन कुछ जांचे अभी होना है जिस पर मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।जिल्रे में ऑक्सीजन की कोई कमी नही है।
संजय कुमार मिश्र
कलेक्टर पन्ना