पार्टी में देखकर भडका,रास्ते में कर दी हत्या,आरोपी युवक पुलिस गिरफत से बाहर

6:23 pm or March 9, 2023

सिद्धार्थ पांडेय

 जबलपुर ९ मार्च ;अभी तक;  होली की पार्टी में युवक को देखकर उसके विरोधी भडक गये। युवक के घर लौटते समय विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाष प्रारंभ कर दी है।

 माढोलात थाना प्रभारी रीना पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दिनेष साहू ने गणेष परिसर कठौंदा में होली पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में नंदकिषोर खटीक उम्र 28 साल निवासी न्यू अम्बेडकर नगर चंडालभाटा अपने दोस्त सचिन खटीक के साथ षामिल होने गया था। पार्टी में लोग नषे में थे और नंदकिषोर को देखकर रज्जन दुबे और उसके साथी भडक गये। वह उनके साथ विवाद व गाली-गलौज करने लगे। जिसके कारण दोनों दोस्त मोटर साईकिल में सवार होकर वापस लौट आये।

 रास्ते में कठौंदा स्थित मृत पषु षव गृह के समीप रज्जन दुबे और उसके साथियों ने दोनों दोस्त को रोककर मारपीट प्रारंभ कर दी। रज्जन ने चाकू से नंदकिषोर की जांघ पर हमला कर दिया था। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी के साथ तलाष प्रारंभ कर दी है।