महावीर अग्रवाल
शामगढ़ २८ अक्टूबर ;अभी तक; पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह रावत, मध्यप्रदेश संयोजक एवं राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के निर्देशानुसार, रास के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पेंशन मोर्चा के संभाग प्रभारी श्री गजराज सिंह सिसोदिया, मंदसौर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पाटीदार, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सांखला एवं वरिष्ठ महिला पदाधिकारी रेणुका आचार्य, शबाना पठान के मार्गदर्शन अनुसार पोस्टकार्ड अभियान अन्तर्गत शामगढ़ में चलाया गया जहां उपस्थित सभी साथियों द्वारा लगभग 100 कार्ड लिखे गए।
इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त संघर्ष मोर्चा की महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती किरण खुराना को सर्व सम्मति से चुना गया। जिसका सभी उपस्थित साथियों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सबसे बड़ी समस्या शिक्षा विभाग में संविलियन की जगह नियुक्ति शब्द होने से हमारे कई साथियों को जो वर्तमान में सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें बहुत नुकसान हुआ है. सभी सदस्यों ने एक स्वर में मांग कि है कि प्रांतीय स्तर पर इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की गयी है।
इस अवसर पर अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा तहसील शामगढ़ अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त संघर्ष महिला मोर्चा तहसील शामगढ़ अध्यक्ष श्रीमती किरण खुराना, श्रीमती अनुपमा चौधरी, श्रीमती मंगला धनोतिया, सुश्री सुरत प्यारी सतसंगी, नरेंद्र चौधरी, संजय कुमार बंसल, चुन्नीलाल कछावा, उस्मान गनी मंसूरी, रामलाल प्रजापति, कचरुसिंह तंवर, शालगराम परमार, चांद मोहम्मद मंसूरी, रामप्रसाद प्रधान, सिराज मंसूरी, कालूराम बोराना, प्रेम प्रकाश, सुनील कुमार, जगदीश सिंह झाला, रमेश चन्द्र पाटीदार, कुशालसिंह राठोर, दुर्गेश शर्मा, विपिन बर्डेजा, आकाश मंडवारिया, नन्दलाल मेहता, मुकेश धनोतिया, कमलेश फरक्या, सत्यनारायण तराज, रामकिशन धाकड़, संजय कुमार चौहान, लेखराज शर्मा, मदनलाल वर्मा, दिलीप गहलोत आदि उपस्थित थे।
Post your comments