पुलिसकर्मियों के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग का धार पुलिस ने पर्दाफाश किया

10:45 pm or January 30, 2023
मयंक शर्मा
खंडवा ३० जनवरी ;अभी तक;  खडवा सहित प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक गैंग का धार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डेढ़ महीने पूर्व खंडवा में गृहमंत्री के यािं मोजूद रहते एक थानेदार के घर चोरी की वारदात की थी। सवा 6 लाख रूपए की नकदी व ज्वेलरी चुराई थी। पुलिस गिरफ्त में 3 आरोपी है, जो कि अलीराजपुर के बहुचर्चित गांव टांडा के रहने वाले है। उन्होंने पांच जिलों में पांच पुलिसकर्मियों के घर पर चोरी करना स्वीकार किया।
                                   सोमवार को धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने खुलासा किया। उनके खुलासाा के बाद जिले  के मांधाता टीआई बलजीतसिंह बिसेन के घर में घुसकर करीब 6 लाख रुपए के गहने और 30 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होने बताया कि चोरी की रकम को  िईनामी बदमाश रमेश पिता नरसिंह चैहान निवासी पीपलदलिया थाना टांडा के माध्यम से साहूकार गौरव उर्फ गौरा सेठ निवासी बोरी जिला अलीराजपुर को सस्ते दाम पर बेचना कबूला।मुख्य आरोपी दीपेंद्र मोहनिया है, जिसने टांडा क्षेत्र के ही पानसिंह अमरिया, अम्बाराम भूरिया को साथ लेकर वारदातें की। आरोपियों ने खंडवा में टीआई बलजीतसिंह बिसेन के घर चोरी करना भी कबूला है।
                                    यहां पुलिस लाइन में 16 दिसंबर की रात कटर गैंग ने दो थाना प्रभारी और एक आरक्षक के दरवाज का ताला कटर से कांट दिया था। मांधाता टीआई बलजीतसिंह बिसेन के घर में घुसकर करीब 6 लाख रुपए के गहने और 30 हजार रुपए चोरी किए। इस बीच खरगोन, हरदा, होशंगाबाद और देवास में भी इसी तरह से पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के घरों को कटर गैंग ने निशाना बनाया था।