पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताराचंद पटेल नहीं रहे

6:23 pm or September 18, 2023

प्रदीप सेठिया

खरगोन १८ सितम्बर ;अभी तक;  लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं बड़वाह के पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सहकारी संस्था नेफेड के पूर्व डायरेक्टर तथा गुर्जर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी ताराचंद पटेल का आज सुबह सनावद में निधन हो गया वे 82 वर्ष के थे उनका अंतिम संस्कार आज ग्राम टोकसर स्थित गोमुख घाट पर किया गया।
                          पटेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव ने गहन दुख व्यक्त करते हुए शोक  संवेदना व्यक्त की है ताराचंद पटेल पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव के निकटतम एवं अभिन्न सहयोगी एवं सहकारिता एवं कृषक नेता रहे हैं