मयंक शर्मा
खंडवा २९ अक्टूबर ;अभी तक; भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ले कहा कि वे फटीचर कांग्रेसी जो साइकिल पर घूमते थे, वो बोलेरो में घूमने लगे। इनका भी इलाज होगा। सभी को वेक्सिन फ्री देंगे।
वे नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। रात्रि 10 बजे वे बुरहानपुर होते हुए खंडवा पहुंचे। यहां दादाजी धाम पहुंचकर बड़े दादा जी व छोटे दादा जी को नमन कर विश्व शांति सभी के कल्याण एवं भाजपा को चुनाव में सफलता मिले इस हेतु धूनी माई मै आहुति पेश की।
इसके पहले नेपानगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में विजवयर्गीय ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया जहां भी जाते थे, लोग उन्हें घेर लेते थे। पूछते थे जो वादे किए वो पूरे नहीं हुए। उन्होंने बकौल सिंिधया कहा कि उन्होने चुन्नू-मुन्नू (कमलनाथ-दिग्विजयसिंह ) से कहा अब सड़क पर उतरना पड़ेगा। अहंकार में ग्रस्त चुन्नू-मुन्नू बोले- उतर जाओ। तब श्री सिंधिया कांग्रेस को धत्ता बताते हुये अपने साथियों के साथ मोदी एक्सप्रेस में बैठ गए।
विलयवर्गीय ंने कहा मप्र के इतिहास में सिर्फ 28 सीटों पर उपचुनाव पहली बार देख रहा हूं। उन्होने आरोप लगाया कि चुन्नु मून्नू (कमलनाथ और दिग्विजियसिंह) ने सत्त में रहते मप्र में ट्रांसफर उद्योग लग गया था। उन्होंने कहा इस काम में कांग्रेस ने ऐसे कार्यकर्ताओं को लगा रखा था जो बेरोजगार थे।
उन्होने कहा कि दिग्विजयसिंह कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर का भूमिपूजन भी हो गया है। तीन साल में मंदिर बन जाएगा। चुन्नू-मुन्नू परिवार के साथ जाना।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने कहा नेपानगर अस्पताल के लिए कमलनाथ ने समस्या नहीं सुनी। भाजपा में शामिल होने के बाद शिवराजसिंह चैहान ने 1.40 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए। टेंडर डल चुके हैं और काम भी शुरू हो गया।
Post your comments