प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल राठौर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २४ मार्च ;अभी तक;  जिला ए.एस.यू.आई. के  पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता, मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, एन.एस.यू.आई. के पूर्व प्रदेश महामंत्री, म.प्र. कांग्रेस सेवादल के पूर्व महासचिव, कांग्रेस सेवादल के पूर्व संगठन मंत्री, उज्जैन संभाग, भोपाल संभाग, इंदौर संभाग के पूर्व सेवादल प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व डी.आर.ओ., छात्रसंघ के पूर्व सचिव, विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिनिधि, अ.भा. कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षक, पूर्व नपा मंदसौर के सांसद प्रतिनिधि कांतिलाल राठौर ने अपने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 45 वर्षांे के कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हमेशा पार्टी के हित में कार्य किया और पार्टी द्वारा दिये दायित्वों का पूर्ण निर्वहन पूर्ण निष्ठा से समर्पित होकर कर पार्टी को मजबूती प्रदान की। परन्तु दुख की बात है कि कांग्रेस द्वारा लिये गये निर्णय से लगता है मंदसौर संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विहीन हो गई है, इसलिये बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारी दी गई है। जिससे संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओें में रोष है।
श्री राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को शायद याद नहीं है। उनकी दादी इंदिराजी के नाम को इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर नामकरण उनके पिता श्री राजीव गांधी के नाम खेल मैदान, कॉलेज नामकरण, गांधी नगर मंदसौर, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण कार्य मेरे द्वारा दायित्व सम्पन्न करवाये गये। कांग्रेस संगठन मंे अविभाजित नीमच, मंदसौर जिले में हजारों कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा परन्तु दुख का विषय एवं पिड़ादायक शब्द उद्देलित करते हुए कांग्रेस पार्टी के अपने उपाध्यक्ष पद से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को त्यागपत्र दिया है।

Related Articles

Back to top button