बस दुर्घटना में मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

7:31 pm or February 25, 2023

विजय सिंह सीधी से   

सीधी, 25 फरवरी ;अभी तक;  मोहनिया टनल बस दुर्घटना में मृत हुये सभी 14 लोगों का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम के पारंपरिक घाट में कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा सभी के अंतिम संस्कार हेतु लकड़ियों समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।

                            जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम चोभरा दिग्विजय सिंह के 7 लोगों की मौत हुई है| मृतकों में राजकुमारी कोल व् चूड़ामणि कोल पति/पिता छोटेलाल कोल माँ-बेटे हैं| इसी जनपद के ग्राम बाघड के 60 वर्षीय जमुना कोल हादसे का शिकार हुआ था| 4 मृतक जनपद पंचायत सीधी व् 1 अनुसूचित जाति छात्रावास लुरघुटी, कुसमी का अधीक्षक गिरिराज शरण जैसवाल, 30 वर्ष, निवासी ग्राम कतरवार, थाना मझौली की भी दुर्घटना में मौत हुई है |

                                 जन संपर्क कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में गिरिराज शरण जैसवाल, निवासी ग्राम कतरवार, थाना मझौली, राजकुमारी कोल, चूड़ामणि कोल, मनऊ कोल, कुमारिया  रावत, ममता कोल, मुन्नी बैस, छोटेलाल कोल, सभी निवासी ग्राम चोभरा दिग्विजय सिंह, जमुना कोल ग्राम बाघड थाना- रामपुर नैकिन, मूलचंद्र रावत, लाल कुमार रावत- निवासी ग्राम बगैहा, सरदार कोल निवासी गांधीग्राम, रामराज रावत, हिन्छलाल कोल, ग्राम पड़खुड़ी सभी थाना जमोड़ी सभी सीधी के निवासी हैं|