मयंक शर्मा
खंडवा २ अगस्त ;अभी तक; निमाड के पूर्वी अंचल के जिला बुरहानपुर पुलिस ने रविवार को एक खालिस्तानी समर्थक को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि यह लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाय में शामिल था। पुलिस गिरफ्त में
आए खालिस्तानी समर्थक का नाम आसन सिंह पिता गोपाल सिंह बताया जा रहा हैं। यह खरगोन जिले के भगवानपूरा का रहने वाला हैं। फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया है अब उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ कररही हे।
बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि ं इनपुट मिला था की आसन सिंह खालिस्तानियों के संपर्क में हैं तभी से पुलिस उसपर नजर बनाए हुए थी। पुलिस को जब पुख्ता प्रमाण मिले तो 31 जुलाई को बुरहानपुर पुलिस ने आसन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।