महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २६ जुलाई ;अभी तक; पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर परिचालित होने वाली कुछ ट्रेने, अहमदाबाद मंडल के थान स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। गाडियों का विवरण निम्नानुसार है:-
निरस्त ट्रेन:-
गाड़ी संख्या 19319 वेरावल इंदौर एक्सप्रेस, वेरावल से 27 जुलाई, 2022 को चलने वाली निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तित ट्रेन:-
गाड़ी संख्या 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस, कामाख्या से 27 जुलाई, 2022 को चलने वाली वाया विरमगाम- ध्रांगध्रा-मलिया मियाना चलेगी।
गाड़ी संख्या 15667 गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस, गांधीधाम से 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली वाया मलिया मियाना-ध्रांगध्रा-विरमगाम चलेगी।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेने:-
गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर से 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद से सोमनाथ के मध्य निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस, सोमनाथ से 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली अहमदाबाद स्टेशन से चलेगी तथा सोमनाथ से अहमदाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।