महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३ सितम्बर ;अभी तक; बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल ने कोरोना महामारी के चलते ऑनलाइन क्षमापर्व मनाया। आठ दिन पयुर्षण पर्व पर भक्ति, पचखान, महावीर प्रभु के भवो को जाने आदि का प्रसारण ऑनलाइन रखा गया। इन सभी धार्मिक कार्यक्रर्माे में 90 महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।
महिला मण्डल उपाध्यक्ष हेमा हिंगड़ ने बताया कि क्षमा का पर्व जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है ये आत्मरमण का पर्व है। इस दिन वर्ष भर में की गयी भूलों के लिए दिल से क्षमा याचना की जाती है। आठ में गांठ नही होती है, इसलिए ये पर्व भी आंठवे दिन आता है और हमे सन्देश देता है कि हम मन मे कोई गांठ न रखें।
ऑनलाईन क्षमापना कार्यक्रम में महिला मण्डल की निर्मला मेहता, शशि मारू, प्रमिला लोढा, जमना बाफना, दिव्या कांकरिया, निधि संघवी, मनीषा मेहता, कुसुम मारू, आभा दुग्गड़, विनीता सिंघवी, सुनीता खाबिया, नीमा जैन, मंजू कीमती, पूर्णिमा चौरड़िया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।
Post your comments