रवीन्द्र व्यास
छतरपुर १५ सितम्बर ;अभी तक; यहाँ से 75 किमी दूर लिधौरा गाँव में आज मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री ने एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया | बड़ामलहरा विधान सभा क्षेत्र की इस सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जम कर हमला बोला | दूसरी तरफ उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान् का वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कारण ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ , धारा 370 और 35 ए हटी चीन को उसी की भाषा में जबाब दिया जा रहा है|
सभा के पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 394 करोड़ की लागत से बनने वाली काठन वृहद सिचाई परियोजना का शिलान्यास किया | इस योजना से इलाके के 74 गाँव के किसान लाभान्वित होंगे | अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने किसानो से ही की | उन्होंने किसानो की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि हमने किसानो के हाथों में सूखी फसलें देखी हैं | आप लोग निश्चिंत रहें उन्होंने मंच से ही कलेक्टर को निर्देश दिए कि तत्काल सर्वे कराया जाए और जिन किसानो की फसलें ख़राब हुई हैं उनको मुआवजा मिल सके | सीएम ने कहा कि हम तो कहीं भी किसानो की फसलों के नुक्सान की जानकारी मिलती में दौड़ा चला आता था | कमलनाथ जी तो अपने कमरे से ही नहीं निकलते थे ,| कमलनाथ जी तो फसल बीमा की प्रीमियम राशि 22 सौ करोड़ रु खा गए | हमने आ कर ३१ सौ करोड़ रु की प्रीमियम राशि जमा करवाई है | ताकि किसानो की फसल अगर ख़राब हो जाए तो उसे नुकशान ना हो | 46 सौ करोड़ रु किसानो के खाते में डाले जाएंगे | किसानो को 0 % ब्याज पर कर्ज मिल सके इसके लिए जल्द ही 800 करोड़ रु बैंक में जमा किये जाएंगे |
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि किसानो को पानी की कमी ना रहे इसलिए ३९४ करोड़ रु की कथन सिचाई परियोजना का हमने आज शिलान्यास किया है | इसका लाभ ७४ गाँव के किसानो को मिलेगा | हमने ही इस इलाके की बाण सुजारा बाँध परियोजना शुरू कराई थी उसका लाभ किसानो को मिलने लगा है | शीघ्र ही घरों तक टोंटी से पानी मिलने लगे इसके लिए काम किया जा रहा है | केन बेतवा सिचाई परियोजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह काम भी जल्द होगा , में उमा दीदी से आग्रह करता हूँ की वे हमारी पैरवी करें ताकि प्रदेश को ज्यादा पानी मिल सके |
उमा भारती की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की बंटाधार सरकार को दीदी ही हटा सकती थी और उन्होंने वह कर दिखाया था | उनके पचज अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की उसी के आधार पर हमने सम्बल योजना बनाई है | अब आत्म निर्भर भारत के लिए आत्म निर्भर मध्य प्रदेश बनाना है उसका ड्राफ्ट आप (दीदी) फाइनल करेंगी | बुंदेलखंड में उद्योग का जाल फेलायेंगे , बकस्वाहा बन्दर हीरा परियोजना मे 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगो को मिलेगा | बुंदेलखंड के ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए 600 करोड़ की योजना स्वीकृत करने की बात कही | उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की इस योजना में मध्य प्रदेश का एक पैसा नहीं लगेगा सारा पैसा केंद्र सरकार देगी |
शिवराज ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि छतरपुर मे मेडिकल काँलेज के लिए हमने राशि स्वीकृत की पर कमलनाथ ने उसको निरस्त कर दिया < सारा पैसा खा गए | हम तो सौगाते देते रहे और कांग्रेस सौगातें छीनने का काम करती रही | हमने सम्बल योजना शुरू की थी इनने बंद कर दी | इस योजना में गरीबों के कफन के लिए ५ हजार की सहायता का प्रावधान था , कांग्रेस ने तो गरीबों कफ़न के ५ हाजर भी खा गए |
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान् का वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कारण ही राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ , धारा 370 और 35 ए हटी चीन को उसी की भाषा में जबाब दिया जा रहा है | उन्होंने लिधोरा में स्टेडियम ,है स्कूल , भगवा को नगर पंचायत का दर्जा , घुवारा में कालेज , भीम कुंड को पर्यटन सुवधाओं के विस्तार , और बड़मलहरा ,बक्श्वाहा के अस्पातालों के उन्नयन की बात कही |
शिवराज सिंह की इस सभा में किसानो , पिछडा वर्ग के छात्रो, अतिथि शिक्षकों,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं , रसोइओं ने प्रदर्शन भी किया |
सभा में उमा भारती गोपाल भार्गव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये |
Post your comments