भाजपा उत्तर मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न श्री अटोलिया, श्री सिसौदिया, श्री दीक्षित का मिला मार्गदर्शन

6:55 pm or February 2, 2023

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २ फरवरी ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार मंदसौर जिले में जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया एवं विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदसौर उत्तर मंडल के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की आगामी संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक ली।

बैठक के प्रारंभ में नानालाल अटोलिया एवं विधायक यशपालसिंह सिसोदिया द्वारा भारत माता, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत् पश्चात भाजपा मंदसौर उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत एंव मंडल पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक सहित मंचस्थ अतिथि गणों का का स्वागत किया गया। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी मंचस्थ थे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अटोलिया ने बताया की विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर हम सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत और निष्ठा के साथ पार्टी का कार्य करना होगा। मोदी सरकार 2023 का बजट देश में रह रहे हर वर्ग को लाभान्वित करेगा। हमें इसकी विस्तृत चर्चा अपने-अपने वार्डो एंव बूथ पर रहने वाले नागरिकों के बीच करना होगी।

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की आगामी 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली विकास यात्रा में आप सभी मंडल के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता जी जान से जुट जावें। मंदसौर नगर में यह विकास यात्रा 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक निरंतर मंदसौर नगर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण करेगी। यात्रा का प्रारंभ 5 फरवरी को संत रविदास जी का जन्मदिवस मना कर वार्ड क्रमांक 9 संजय गांधी उद्यान से होगा। प्रतिदिन भाजपा संगठन की रचनानुसार 10 वार्डो में यह यात्रा भ्रमण करेगी। यात्रा मार्ग पर आने वाले शहीदो की मुर्तीयो पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंली अर्पित की जायेगी। मेंरा आप सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से आग्रह है की इस विकास यात्रा में अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिको के साथ यात्रा में सहभागीता करें।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल प्रभारी एंव भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हम सब कार्यकर्ता चरैवेति चरैवेति के मंत्र को आत्मसात करते हुए लगातार पार्टी का कार्य करते रहते है यह हम जेसे छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है की आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खडी दिखाई देती है। हमारी पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा पर कार्य कर रही है। वही अन्य पार्टीया परिवारवाद पर उलझती हुई दिखाई देती है। मेरा आप सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से आग्रह है की आने वाले समस्त संगठनात्मक कार्यों को पूर्णता के साथ अपने मंडल तथा शक्ति केन्द्र एंव बूथ स्तर पर सम्पन्न करवाने की कार्ययोजना बनावें।

इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए मंदसौर उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत ने कहा की हमें हमारे उत्तर मंडल के सभी 20 वार्डो में विकास यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न कराने है। हमें 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे आजीवन सहयोग निधि हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना बना कर संगठन द्वारा दिये गये निधि के लक्ष्य को पूर्ण करना होगा। बैठक का संचालन भाजपा मंदसौर उत्तर मंडल महामंत्री मयंक मावर ने किया आभार मंडल महामंत्री रॉकी यादव ने माना। इस अवसर पर प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय सुराणा, जितेश पंण्डया, आशीष गौड़, पप्पु चंदवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, जिला मंत्री मिलीन्द व्यास, नगरपालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, पार्षदगण निर्मला चंदवानी, सत्यनारायण भांभी, भारती पाटीदार, सुनिता गुजरिया, सुनिता भावसार, गरिमा भाटी, दिपक गाजवा, नरेन्द्र बंधवार, आकाश निगम, अरूण भावसार, किरण मंडोवरा, जेहरा पानवाला, बंशी राठौर, दिनेश नागर, आशीष सक्सेना, अर्चना गुप्ता, देवेन्द्र मरच्या, घनश्याम खत्री, टिटू चावला, बाबा पंचोली, चन्द्रशेखर नीगम, गौरव प्रजापत सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी गण एंव कार्यसमिति, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र के संयोजक, सह संयोजक सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।