मंडला से सलिल राय
इस दौरान बधाई और उत्साहित नारे भी लगाये गये मीडिया प्रमुख सुधीर कसार ने प्रेस जानकारी में कहा हैं कि
मंडला १० नवंबर ;अभी तक; आज आये मध्यप्रदेश के चुनाव नतीजों से मंडला में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्सव मनाया ।

मध्यप्रदेश विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देकर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है कांग्रेस के 15 महीने के कुशासन के प्रति जनता ने अपना फैसला स्पष्ठ रूप से उपचुनाव में दिया है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में विजय उत्सव मनाया ।
मण्डला नगर के बैगा-बैगी चौंक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्भीष्म द्विवेदी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया उपस्थित लोगों को मिठाईयां बांटी एवं दीपावली के उत्सव की तरह आतिशबाजी कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाये गये ।
गौरतलब है कि मण्डला सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते को प्रदेश नेतृत्व ने अनेक विधानसभा क्षेत्रों पर स्टार प्रचारक के रूप में भेजा गया था श्री कुलस्ते ने लगातार भाजपा के पक्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई एवं मण्डला की भाजपा नेत्री श्संपतिया उइके सांची विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाई नगर में भाजपा द्वारा आयोजित विजय उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी,रूचिराम गुरवानी,राजेश पाठक,सुधीर कसार, राजेश जैन, आशीष शर्मा,नरेश कछवाहा, पारस असरानी,नगरअध्यक्ष अनुराग चौरसिया ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष चंद्रशेखर निखारे,कृष्ण कुमार चौकसे, विनय तिवारी,रवि सोनवानी, उमेश शुक्ला, अनीता तिवारी, गिरीश चंदानी, संदीप सिंह, आकाश़ क्षत्री,दिनेश पटैल, रितेश राय, शिखा श्रीवास्तव, कोमल कछवाहा, सारिका मिश्रा,शशि पटैल, राजेश पटैल,अमृतपालसिंह, आनंद खरया, सर्वेश शुक्ला, सुधीर दुबे, संजय गुप्ता,आशीष झारिया, अंशुमाली शुक्ला,मनीष चौधरी,नितिन यादव, हरी नामदेव, जहूर खान, अभिषेक राय, रानूराजपूत,सूर्यकांत जंघेला,विजय नीखर,आनंद तिवारी,मोहन शाह, दिव्येश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post your comments